Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुनियोजित शहर देश की किस्मत तय करेंगे: Modi

March 1, 2023

सुनियोजित शहर देश की किस्मत तय करेंगे: Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सुनियोजित भारतीय शहर देश की किस्मत तय करेंगे। उन्होंने बजट के बाद आयोजित हो रहे वेबिनार की श्रृंखला में ‘शहरी योजना, विकास और स्वच्छता’ विषय पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत के तेजी से शहरीकरण के साथ ही बुनियादी ढांचे का निर्माण करना भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”भारत के सुनियोजित शहर ही भारत की किस्मत तय करेंगे। जब योजना बेहतर होगी, तो हमारे शहर जलवायु अनुकूल और पानी की दृष्टि से सुरक्षित बनेंगे।

” उन्होंने शहरी नियोजन और विकास के लिए तीन ध्यान देने वाले क्षेत्रों का उल्लेख भी किया – राज्यों में शहरी नियोजन पारिस्थितिकी तंत्र को कैसे मजबूत किया जाए, शहरी नियोजन के लिए निजी क्षेत्र में उपलब्ध विशेषज्ञता का बेहतर उपयोग कैसे किया जाए और ऐसे उत्कृष्टता केंद्र कैसे विकसित किए जाएं, जो शहरी नियोजन को नए स्तर पर ले जाएं। सरकार आम बजट 2023-24 की घोषणाओं के प्र•ाावी कार्यान्वयन के लिए विचार-विमर्श करने और सुझाव लेने के लिए बजट के बाद वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें