Site icon Dainik Savera Times

West Bengal जल्द बन सकता है प्रत्यक्ष बिक्री राजस्व के लिए शीर्ष बाजार: IDSA official

कोलकाता: पश्चिम बंगाल जल्द ही महाराष्ट्र को पीछे कर देश में प्रत्यक्ष बिक्री राजस्व में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला बाजार बन सकता है। एक प्रमुख औद्योगिकी इकाई के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री संघ (आईडीएसए) के अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, पश्चिम बंगाल प्रत्यक्ष बिक्री के बाजार के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और राजस्व जुटाने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। राष्ट्रीय बिक्री में पश्चिम बंगाल का 10.4 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग 2021-22 में 1,994 करोड़ रुपये का था। राज्य और पूर्वी क्षेत्र में लगातार वृद्धि खासतौर से एक बेहद चुनौतीपूर्ण वक्त में हुई है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 में कोविड महामारी के दौरान उपभोक्ता क्षेत्र में नकारात्मक रुझान को कम किया। आईडीएसए के 2021-22 के लिए प्रत्यक्ष बिक्री वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र में प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग लगभग 2,222 करोड़ रुपये का है जबकि 1,926 करोड़ रुपये के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

Exit mobile version