Site icon Dainik Savera Times

अब क्या होगा? बैंकों ने 2000 के नोट लेने किए बंद, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: कॉमर्शियल बैंकों ने  2000 रुपये के नोट लेना बंद कर दिया है। इसी को लेकर लोगों ने अब इस नोट को बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 कार्यालयों में कतारें लगानी शुरू कर दी हैं। बता दें कि आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की थी। इस नोट की शुरुआत 2016 में नोटबंदी के बाद हुई थी।

उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।पिछले शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2,000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं और लगभग 12,000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी भी चलन में हैं।

अक्टूबर तक थी डेडलाइन: अपनी ताजा घोषणा में आरबीआई ने जनता और संस्थाओं से कहा था कि 2,000 रुपये के नोट को 30 सितंबर तक बैंक शाखा में जाकर जमा कर दें या बदल लें। बाद में इस तारीख को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधाएं बंद कर दी गईं। व्यक्ति या संस्थाएं आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

Exit mobile version