Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp ने भारत में 37.16 लाख खातों को किया बंद

December 21, 2022

WhatsApp ने भारत में 37.16 लाख खातों को किया बंद

नई दिल्ली: सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सऐप ने बुधवार को कहा कि उसने नवंबर में भारत में 37.16 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए खातों की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है।

भारत में प्रतिबंधित व्हॉट्सऐप खातों में 9.9 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिन्हें उपयोगकर्ताओं से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया। व्हॉट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया।

व्हाट्सऐप ने कहा, ‘‘एक नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 37,16,000 व्हॉट्सऐप खातों पर प्रतिबंध लगाया गया। इनमें से 9,90,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया।’’ कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत प्रकाशित नवंबर की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें