Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp ला रहा नया फीचर, नॉइस कैंसिलेशन से कॉलिंग अनुभव होगा और बेहतर

WhatsApp new feature

WhatsApp new feature

WhatsApp new feature: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो वॉइस और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। यह नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर है, जिसे फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।

भीड़भाड़ में भी साफ आवाज का वादा

इस फीचर की मदद से कॉल के दौरान आने वाला बैकग्राउंड शोर अपने आप कम हो जाएगा। यानी अगर आप ट्रैफिक, हवा या भीड़भाड़ वाले इलाके में भी बात कर रहे हैं, तो सामने वाले को आपकी आवाज साफ सुनाई देगी। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बाहर काम करते हैं या शोरगुल वाले माहौल में बातचीत करते हैं।

ये भी पढ़ें- Bomb Threat: दिल्ली के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

 

बीटा यूजर्स को मिला शुरुआती एक्सेस

नॉइस कैंसिलेशन फीचर अभी कुछ एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर यूजर के पास लेटेस्ट बीटा अपडेट (2.26.14.14) है, तो उन्हें कॉलिंग सेक्शन में यह फीचर दिखाई दे सकता है। हालांकि, इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

कैसे करेगा काम

यह फीचर आमतौर पर कॉल के दौरान डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रहेगा, लेकिन यूजर इसे ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। एक खास बात यह है कि आपकी आवाज तो साफ जाएगी, लेकिन सामने वाले की आवाज तभी बेहतर सुनाई देगी जब वह भी इस फीचर को ऑन करेगा। इससे कॉल में शामिल सभी लोगों को बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें- ईरान संकट के बीच नेतन्याहू-ट्रंप की फोन पर चर्चा, सफल रेस्क्यू मिशन पर दी बधाई

 

रिमोट वर्क और स्टडी के लिए उपयोगी

कंपनी का उद्देश्य इस फीचर के जरिए रिमोट वर्क करने वाले प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और ऐसे यूजर्स की मदद करना है जो अक्सर शोरगुल वाले माहौल में कॉल करते हैं। कई बार बैकग्राउंड नॉइस इतना ज्यादा होता है कि मुख्य आवाज दब जाती है, ऐसे में यह फीचर एक बड़ा समाधान साबित हो सकता है।

 

Exit mobile version