Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp यूजर्स के लिए खास खबर: अब मैसेज पढ़ना हुआ स्मार्ट और आसान, लॉन्च हुआ ये नया फीचर

June 27, 2025

WhatsApp यूजर्स के लिए खास खबर: अब मैसेज पढ़ना हुआ स्मार्ट और आसान, लॉन्च हुआ ये नया फीचर

 WhatsApp New Feature : नई दिल्ली: अगर आप भी मैसेज भेजने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है। बता दें कि, व्हाट्सएप पर आने वाले ढेरों मैसेज से उलझन में पड़ जाते हैं या ज़रूरी संदेशों को अनजाने में नजरअंदाज़ कर देते हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। व्हाट्सएप ने एक बेहद स्मार्ट और उपयोगी AI फीचर “AI Summarize” लॉन्च किया है, जो आपके चैट अनुभव को पहले से कहीं अधिक आसान और बेहतर बनाने जा रहा है।

-क्या है AI Summarize फीचर?

यह नया फीचर आपके ग्रुप और प्राइवेट चैट्स के अनपढ़े मैसेज का सारांश तैयार करता है, जिससे आप बिना हर मैसेज खोले ही समझ सकते हैं कि बातचीत में क्या चल रहा है। चाहे दोस्तों का ग्रुप हो या ऑफिस की इंपोर्टेंट चैट अब हर जानकारी एक नज़र में समझी जा सकती है।

-फीचर की खासियतें:

सारांश के रूप में मैसेज का प्रीव्यू: बिना चैट खोले, आप जान पाएंगे कि किस मैसेज में क्या लिखा है।

महत्वपूर्ण मैसेज की पहचान: AI बताएगा कि कौन-से मैसेज तुरंत पढ़ने लायक हैं और कौन-से बाद में पढ़े जा सकते हैं।

निजता बनी रहेगी सुरक्षित: यह फीचर “प्राइवेट प्रोसेसिंग” तकनीक पर आधारित है, जो सुनिश्चित करता है कि आपकी निजी बातचीत पूरी तरह गोपनीय रहे।

-अभी कहां उपलब्ध है?

फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए पेश की गई है और यह केवल अंग्रेज़ी भाषा में काम कर रही है। हालांकि WhatsApp की योजना है कि जल्द ही इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि दुनियाभर के यूज़र्स इसका फायदा उठा सकें।

-WhatsApp की प्राइवेसी नीति पर भरोसा कायम

व्हाट्सएप ने यह साफ कर दिया है कि AI फीचर के आने के बावजूद यूज़र्स की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं होगा। आपकी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी और AI प्रोसेसिंग पूरी तरह डिवाइस पर होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें