Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp जल्द लेकर आ रहा ये नया फीचर… अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे

March 31, 2026

WhatsApp जल्द लेकर आ रहा ये नया फीचर… अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे

WhatsApp Unread Chat Summary Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। बता दें कि इस बार कंपनी Unread Chat Summary नाम का नया फीचर पेश करने की तैयारी में है, जो यूजर्स को कई अनरीड चैट्स का सार एक साथ देखने की सुविधा देगा।

क्या है Unread Chat Summary?

इस फीचर की मदद से यूजर्स को हर चैट खोलकर लंबी बातचीत पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी है जो कई ग्रुप्स और चैट्स में एक्टिव रहते हैं। फीचर एक छोटे से सार के जरिए सभी अनरीड मैसेज का मुख्य बिंदु दिखाएगा।

फीचर कैसे काम करेगा

WhatsApp इस फीचर में Private Processing तकनीक का उपयोग कर रहा है। यूजर जब किसी चैट का सार देखना चाहेगा, तो केवल नए और अनरीड मैसेज ही प्रोसेस होंगे। यह प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित होगा और Meta या WhatsApp यूजर के मैसेज तक एक्सेस नहीं कर पाएगी।

ये भी पढ़ें:

यूजर्स को पूरा कंट्रोल

Unread Chat Summary फीचर वैकल्पिक होगा।
यूजर्स तय करेंगे कि किन चैट्स की समरी देखनी है।
Private Processing डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और यूजर्स इसे सेटिंग्स में चालू कर सकते हैं।

अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर

फिलहाल यह फीचर अभी एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्टिंग के चरण में है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स तक लाया जाएगा। तबतक के लिए यूजर्स को इंतजार करना होगा।

ये भी देखें :

यूजर्स को मिलेगा फायदा

जैसे-जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर गतिविधि बढ़ रही है, यूजर्स के समय की बचत करना महत्वपूर्ण हो गया है। यह फीचर लंबे चैट्स स्क्रॉल करने की परेशानी को कम करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें