Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर से मिलेगा छुटकारा, WhatsApp जल्द लाएगा ये नया फीचर

March 19, 2026

कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर से मिलेगा छुटकारा, WhatsApp जल्द लाएगा ये नया फीचर

WhatsApp Noise Cancellation Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नया फीचर पेश करने की तैयारी में है। हाल ही में रिपोर्ट्स में सामने आया कि कंपनी वॉइस और वीडियो कॉल के लिए नॉइस कैंसलेशन फीचर का परीक्षण कर रही है। बता दें कि इस फीचर के आने के बाद कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर कम हो जाएगा और बातचीत और आसान और स्पष्ट हो जाएगी।

फीचर कैसे काम करेगा?

दरअसल भीड़-भाड़ वाले इलाके, ट्रैफिक या तेज हवा जैसी जगहों पर अक्सर कॉल के दौरान आसपास की आवाजें सामने वाले तक पहुंच जाती हैं। WhatsApp का नया नॉइस कैंसलेशन फीचर इन आवाज़ों को पहचानकर फ़िल्टर करेगा और सामने वाले यूजर तक सिर्फ आपकी आवाज जाएगी।

ये भी देखें :

एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर काम करेगा। हालांकि आईफोन और आईपैड में पहले से वॉइस आइसोलेशन मौजूद है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह सुविधा पहली बार उपलब्ध होगी। इससे एंड्रॉयड कॉलिंग अनुभव भी बेहतर होगा।

यूजर के पास रहेगा पूरा नियंत्रण

नॉइस कैंसलेशन फीचर को यूजर अपनी सुविधा के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकता है। इसके अलावा, यह फीचर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन पर कोई असर नहीं डालेगा, यानी कॉल पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें