Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp iOS बीटा पर यूजर्स को संदेशों को Edit करने के फीचर पर कर रहा काम

सैन फ्रांसिस्को: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर अभी भी एक फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को आईओएस बीटा पर संदेशों को एडिट करने की अनुमति देगा। डब्ल्यूएबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर यूजर्स को किसी भी गलती को ठीक करने या मूल संदेश में कोई अतिरिक्त जानकारी शामिल करने के लिए अपने संदेशों को संपादित (एडिट) करने के लिए 15 मिनट तक का वक्त देगा। इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है और बीटा टेस्टर के लिए जारी करने के लिए तैयार नहीं है।

रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि कंपनी एप्लिकेशन के भविष्य के अपडेट में एक फीचर भी ला सकती है, जो यूजर्स को मीडिया कैप्शन एडिट करने की अनुमति देगा। पिछले साल नवंबर में बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस बीटा के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है। इस बीच इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक फीचर पर काम कर रहा था, जो यूजर्स को आईओएस बीटा पर हाई क्वालिटी के साथ फोटो भेजने की अनुमति देगा। नया ऑप्शन इमेज आयामों को संरक्षित रखेगा, लेकिन पिक्चर्स पर हल्का कंप्रेशन अभी भी लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

Exit mobile version