Site icon Dainik Savera Times

iOS Beta पर ‘Switch Camera Mode’ पर काम कर रहा WhatsApp

सैन फ्रांसिस्को: मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एक नए स्विच कैमरा मोड पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को आईओएस बीटा पर कैमरा और वीडियो मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देगा। डबल्यूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में, यूजर्स को एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टैप और होल्ड करना पड़ता है। लंबा वीडियो रिकॉर्ड करने में यह तरीका मुश्किल होता है।

भविष्य में जल्द ही यूजर्स केवल एक टैप के साथ वीडियो मोड में स्विच करने में सक्षम होंगे, जिससे वीडियो रिकॉर्ड करना आसान हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया कैमरा मोड वर्तमान में आईओएस के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर डेवलपमेंट के तहत है और इसे भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा। इस बीच, पिछले महीने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ‘एक्सीडेंटल डिलीट’ फीचर पेश किया था। इस फीचर में यूजर को 5 सेकेंड्स के अंदर गलती से डिलीट हुए मैसेज को रिकवर करने की सुविधा मिलती है।

Exit mobile version