Site icon Dainik Savera Times

जब तक घरेलू आपूर्ति में सहज महसूस नहीं करते तब तक गेहूं निर्यात प्रतिबंध जारी रहेगा: FCI chief

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के प्रमुख अशोक के मीणा ने मंगलवार को कहा कि जब तक भारत गेहूं की घरेलू आपूर्ति में सहज महसूस नहीं करता, तब तक इस अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हालिया बारिश से गेहूं का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा और उन्हें गेहूं का उत्पादन लक्ष्य हासिल करने का भरोसा है। मीणा ने कहा कि देश भर में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और मध्य प्रदेश में अब तक 10,727 टन गेहूं खरीदा गया है।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

Exit mobile version