Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंटरनेट स्पीड में कौन-सा देश है सबसे तेज…जानिये क्या है इसकी वजहें

October 20, 2023

इंटरनेट स्पीड में कौन-सा देश है सबसे तेज…जानिये क्या है इसकी वजहें

 

नई दिल्ली: आजकल बिना इंटरनेट के ज़िन्दगी अधूरी सी है। सभी अपने-अपने काम भी लोग इंटरनेट के जरिये करतें है। लोग अपना अधिक समय इंटरनेट पर ही बितातें है। ऐसे में आपके कम्प्यूटर पर इंटरनेट की स्पीड कितनी आ रही है,यह कई बातों पर निर्भर करता है। फिर किसी हर देश की इंटरनेट की अपनी एक औसत स्पीड होती है जो कि वहां उपयोग में लाई जाने वाली तकनीक और बुनियादी ढांचे पर भी निर्भर करता है। लेकिन फिलहाल ब्रॉडबैंड तकनीक ही दुनिया में सबसे बड़ा इंटरनेट प्रदान करने का जरिया हो गया है।

टॉप पर कौन सा देश है:

इस सूची में सबसे तेजी से इंटरनेट सेवाएं देने वाले देशों में जर्सी का नाम है जो कि फ्रांस और इंग्लैंड के बीच में एक द्वीप देश है यह यूके का हिस्सा तो नहीं है,लेकिन इसकी क्राउन पर निर्भरता अवश्य है. इसका अपना विधायी, प्रशासनिक और वित्तीय तंत्र है. जर्सी में इंटरनेट की गति 264.52 एमबीपीएस है।

सबसे धीमे देशों में कौन:

दुनिया में सबसे धीमे इंटरनेट वाले देशों में सबसे नीचे अफगानिस्तान केवल 1.71 एमबीपीएस की गति वाला देश है। इसके पहले यमन (1.79एमबीपीएस), सीरिया (2.30 एमबीपीएस), ईस्टतीमोर (2.50 एमबीपीएस) और इक्यूटोरियल गुनिया (2.70एमबीपीएस) आते हैं। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान 200वें स्थान पर है जिसकी औसत इंटरनेट स्पीड 5.32 है. 100वें स्थान पर बेलिजे की गति 38.86 एमबीपीएस है। इस सूची में भारत का स्थान 74वां और हमारे देश में इंटरनेट की औसत गति 47.09 एमबीपीएस ही है।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें