मुंबई: आपने भी ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा कि लोगों के मोबाइल फोन चार्जर में लगे-लगे फट जाते हैं। कुछ लोग तो रात में चार्जिंग पर फोन लगाकर सोते हैं और वो ब्लास्ट हो जाते हैं। जिसकी वजह से गंभीर हादसा हो जाता है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आपको अपने लिए सही क्वालिटी का चार्जर चुनना ज़रूरी है।
# ये निशान देखकर खरीदें चार्जर:
यदि आप भी चार्जर को मोबाइल में लगाकर बात करते तो यह भी बड़ी दुर्घटना बुलावा हो सकती है। आपको बता दें कि, इसके जिम्मेदार मोबाइल चार्जर होते हैं। हमेशा चार्जर खरीदने से पहले उसके पीछे दो स्क्वायर का शेप, 8 अंक वाला चिह्न और घर वाला आकार देखें,फिर ही चार्जर का चयन करें। ऐसे चार्जर अच्छी क्वालिटी के होते हैं। थोड़े पैसे अधिक खर्च करके आप अच्छी क्वालिटी का चार्जर खरीदें।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

