Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में निवेश के इच्छुक लोगों को देंगे पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री

October 6, 2023

हिमाचल में निवेश के इच्छुक लोगों को देंगे पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कई जाने-माने उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जताई है और राज्य सरकार उन्हें हर जरूरी सहयोग प्रदान करेगी।शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह बात बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (बीबीएनआईए) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महासचिव वाई एस गुलेरिया के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें ‘आपदा राहत कोष’ के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक सौंपे जाने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को सुविधा देने और राज्य में नए निवेश लाने के लिए लगन से काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लसरकार औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेल संपर्क देने के अलावा सड़क संपर्क को बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।ह्व उन्होंने कहा, ह्लऔद्योगिक पट्टी को जल्द-से-जल्द रेल मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से बात की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों और अन्य यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नालागढ़-भारतगढ़ मार्ग सड़क को चार-लेन का कर रही है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:माधुरी दीक्षित के साथ ‘मजा मा’ में काम करना एक सपना सच होने जैसा था : बरखा सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें