Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर बढ़ा 

September 2, 2023

कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर बढ़ा 
नई दिल्ली: सरकार ने देश में उत्पादन किए जाने वाले कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा दिया है वहीं डीजल और एटीएफ (विमान ईंधन) के निर्यात पर उपकर बढ़ा दिया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। देश में ही उत्पादन वाले कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाने वाला कर घटाकर 6,700 रुपये प्रति टन कर दिया गया है, जो पहले 7,100 रुपये प्रति टन था।
अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर एसएईडी बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पहले 5.50 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, विमान ईंधन पर एसएईडी दो रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर चार रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल के निर्यात पर एसएईडी शून्य बना हुआ है। अधिसूचना के अनुसार, कर की नयी दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें