Site icon Dainik Savera Times

Network Security और Ethical Hacking विषय पर वर्कशाप का किया गया आयोजन

 

मुंबई: छात्रों को साइबर सुरक्षा डोमेन का अवलोकन प्रदान करने के लिए सैंटर ऑफ एक्सीलैंस- आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस, स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, गुड़गांव ने नैटवर्क बुल्स के सहयोग से नैटवर्क सुरक्षा और एथिकल हैकिंग विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्र मों के कुल 127 छात्रों ने भाग लिया।

कार्यशाला के वक्ता नैटवर्क बुल्स के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ संदीप कुमार थे। स्वागत भाषण डा श्वेता बंसल, एसोसिएट प्रोफैसर और प्रमुख सीएसई और उत्कृष्टता केंद्र आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस और डा. अमर सारस्वत, सहायक प्रोफैसर, कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग केआर मंगलम विश्वविद्यालय, के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया। संदीप कुमार ने साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न पहलुओं और उनकी रोकथाम की तकनीकों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version