Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Athletics ने Tata Communications के साथ किया पांच साल का प्रसारण सेवा समझौता

June 12, 2024

World Athletics ने Tata Communications के साथ किया पांच साल का प्रसारण सेवा समझौता

 

नई दिल्ली: वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को टाटा कम्युनिकेशंस के साथ पांच साल का वैश्विक प्रसारण सेवा समझौता किया जिससे भारतीय दूरसंचार कंपनी अगले साल से तोक्यो विश्व चैंपियनशिप सहित एथलेटिक्स की अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं की कवरेज में भागीदार बन जाएगी।

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा कि टाटा कम्युनिकेशंस ‘नवाचार और दर्शकों की भागीदारी को नई ऊंचाइयों’ तक ले जाने के उद्देश्य से एथलेटिक्स की वैश्विक संचालन के लिए एक ‘प्रमुख रणनीतिक आपूर्तिकर्ता’ होगा। वर्ष 2025 में मार्च में नानजिंग में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप, मई में ग्वांग्झू में विश्व एथलेटिक्स रिले और सितंबर में सेन डिएगो में विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं।

द्विवार्षिक विश्व चैंपियनशिप अगले साल 13 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘वर्ल्ड एथलेटिक्स सीरीज के टूर्नामेंटों के मेजबान प्रसारक के रूप में टाटा कम्युनिकेशंस कवरेज तैयार करने और महाद्वीपों में अनुकूलित, विश्व स्तरीय लाइव सामग्री वितरित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’ टाटा कम्युनिकेशंस के पास एक ‘कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क’ है जिसमें लाइव और ऑन-डिमांड कवरेज के लिए एक वीडियो मंच है।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें