Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के लिए 20 अरब डॉलर के कर्ज पैकेज को मंजूरी देगा विश्व बैंक : Report

January 5, 2025

पाकिस्तान के लिए 20 अरब डॉलर के कर्ज पैकेज को मंजूरी देगा विश्व बैंक : Report

इस्लामाबाद: विश्व बैंक पाकिस्तान के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर के सांकेतिक ऋण पैकेज को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह एक अग्रणी 10-वर्षीय पहल है, जो विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को राजनीतिक बदलावों से बचाएगी और छह लक्षित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि ‘पाकिस्तान देश भागीदारी ढांचा 2025-35’ नामक इस कार्यक्रम का उद्देशय़ सबसे उपेक्षित, लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक संकेतकों में सुधार करना है। इस ‘देश भागीदारी ढांचे’ को विश्व बैंक बोर्ड द्वारा 14 जनवरी को मंजूरी दी जानी है, जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टनि रेजर के भी इस्लामाबाद आने की उम्मीद है।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें