Site icon Dainik Savera Times

फरवरी 2024 में दिल्ली में लगेगी विश्व स्तरीय कपड़ा प्रदर्शनी : गोयल

मुंबई: केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग और उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष फरवरी में नयी दिल्ली में एक वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया भर से इस उद्योग के लोग भाग लेंगे। गोयल बीकेसी, मुंबई में हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कपड़ा व्यापार मेला- एशियाटेक्स-2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। वह इस आयोजन में मुख्य अतिथि थे।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

Exit mobile version