Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिये व्यापार वृद्धि का अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत किया

October 5, 2023

डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिये व्यापार वृद्धि का अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली: विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने 2023 के लिये व्यापार वृद्धि का अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत कर दिया है। वैश्विक स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में नरमी के बीच यह अनुमान घटाया गया है।डब्ल्यूटीओ ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि 2022 की चौथी तिमाही में शुरू हुई नरमी के बीच विश्व व्यापार संगठन के अर्थशास्त्रों ने 2023 के लिये वैश्विक स्तर पर वस्तु व्यापार में वृद्धि के अनुमान को घटाया है।बयान के अनुसार, ‘‘दुनिया में वस्तु व्यापार की मात्र इस वर्ष 0.8 प्रतिशत की दर से बढऩे का अनुमान है। यह अप्रैल में जताये गये 1.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान का आधे से भी कम है।’’हालांकि, डब्ल्यूटीओ ने 2024 के लिये 3.3 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखा है।

बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में विश्व व्यापार और उत्पादन में अचानक से नरमी आई। इसका कारण मुद्रास्फीति का लगातार ऊंचा बना रहना और महंगाई को काबू में लाने के लिये सख्त मौद्रिक नीति का प्रभाव है। इसके अलावा, चीन में संपत्ति बाजार में दबाव से कोविड-19 बाद पुनरुद्धार मजबूत नहीं हो पाया। डब्ल्यूटीओ ने कहा कि इन सबके बीच रूस- यूक्रेन युद्ध ने भी व्यापार परिदृशय़ को प्रभावित किया है।बयान के अनुसार, ‘‘व्यापार में नरमी चौतरफा जान पड़ती है। इसमें बड़ी संख्या में देश और वस्तुओं की व्यापक श्रृंखला शामिल है।’’ डब्ल्यूटीओ ने कहा कि अगले साल धीमी लेकिन स्थिर जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि के साथ व्यापार वृद्धि में तेजी आने की उम्मीद है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: RBI ने PM Vishwakarma को PIDF में किया शामिल, योजना को मिला दो साल का विस्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें