Site icon Dainik Savera Times

यूजर्स के DM को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा X, Elon Musk ने नहीं दिया कोई स्पष्ट जवाब

 

नई दिल्ली: एक्स अपनी सर्वसि के कथित उल्लंघनों और दुरुपयोग की जांच करने, या कानूनों या सरकारी अनुरोधों का अनुपालन करने के लिए कुछ यूजर्स के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा है। किम डॉटकॉम नाम से एक एक्स यूजर ने सोमवार को इस पॉलिसी अपडेट को पोस्ट किया,

जिसका एलन मस्क स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जो कि प्लेटफार्म पर कंटेंट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने की पॉलिसी के खिलाफ है। मस्क ने रिप्लाई में कहा, ’यह वर्तमान में अजीब तरीके से काम करता है (अगर आप इसे ऑन रखते हैं)। हम इसके इस्तेमाल को आसान बनाने और ग्रुप मैसेज पर भी लागू करने पर काम कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ’एक्स ऑडियो और वीडियो कॉल ऑटोमैटिक रूप से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।’ कई यूजर्स ने एक्स द्वारा डीएम की मैन्युअल रूप से रिव्यू करने पर चिंता जाहिर की। एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ’क्या यह मेरी गलती है या एलन, किम के सवाल को समझ नहीं पाए? किम सरकारी अनुरोध पर डीएम रिव्यू करने को लेकर चिंतित हैं।’

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version