Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp को टक्कर देगा X, जल्द शुरू हो रही ये सुविधा!

October 28, 2023

WhatsApp को टक्कर देगा X, जल्द शुरू हो रही ये सुविधा!

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स कॉर्प ने आडियो और वीडियो कॉल के लिए समर्थन देना शुरू कर दिया है। कई एक्स यूजर्स को सोशल मीडिया ऐप खोलते समय एक सूचना मिली जिसमें लिखा था, ‘आडियो और वीडियो कॉल यहां हैं।’ ऐप की सैटिंग में एक नया ‘आडियो और वीडियो कॉलिंग सक्षम करें’ टॉगल भी है। द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आप ‘सुविधा को चालू कर सकते हैं और फिर चुन सकते हैं कि आप किसके साथ इसका उपयोग करने में सहज हैं।’ मस्क ने पोस्ट किया, ‘एक्स पर वीडियो और आडियो कॉलिंग का शुरुआती संस्करण।’ नई सुविधा आपकी एड्रैस बुक में मौजूद लोगों, आपके द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों, वैरीफाइड यूजर्स सभी के लिए आडियो और वीडियो कॉल की अनुमति देती है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें