Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ़्रीका की डरबन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शिक्षकों और छात्रों को जवाबी पत्र भेजा

 

हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ़्रीका की डरबन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कन्फ्यूशियस कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों को जवाबी पत्र भेजा। पत्र में शी चिनफिंग ने उन्हें चीन-दक्षिण अफ़्रीका के मैत्रीपूर्ण कार्यों का विकास करने और चीन-अफ़्रीका मित्रता को मजबूत करने के लिये योगदान देने के लिये अच्छी तरह से चीनी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि दस वर्ष पहले मैंने डरबन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कन्फ्यूशियस कॉलेज की स्थापना की पुष्टि की। मुझे बहुत खुशी हुई कि दोनों पक्षों की समान कोशिश से दोनों देशों के बीच शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान में समृद्ध उलब्धियां हासिल हुईं। दक्षिण अफ़्रीका के तमाम युवा चीनी भाषा सीखते हुए चीन के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानते हैं, और अपने करियर चयन का मार्ग विस्तृत करते हैं और जीवन के सपने को साकार करते हैं।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि चीन और दक्षिण अफ़्रीका दोनों महत्वपूर्ण विकासशील देश हैं। दोनों देशों के बीच साथियों और भाइयों की विशेष दोस्ती है। एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को सीखने और समझने से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और पीढ़ी-दर-पीढ़ी दोस्ती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version