Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन भी 30% तक का मिला अभिदान 

September 19, 2023

यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन भी 30% तक का मिला अभिदान 
नई दिल्ली:  यात्रा से जुड़ी कंपनी यात्रा ऑनलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन सोमवार को 30 प्रतिशत अभिदान मिला है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 775 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी के 3,09,42,356 शेयरों की पेशकश पर कुल 94,27,005 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को नौ प्रतिशत, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 1.34 गुना अभिदान मिला है। पात्र संस्थागत निवेशकों के हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान मिला है।आईपीओ के तहत 602 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं।
इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,21,83,099 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135-142 रुपये प्रति शेयर है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 775 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 348.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें