YouTube 10k views money: आज के दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई का बड़ा जरिया भी बन चुका है। देश में हजारों ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जो यूट्यूब से हर महीने लाखों-करोड़ों रुपये तक कमा रहे हैं। अगर आप भी वीडियो बनाना शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर 10,000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं…
YouTube से पैसे कमाने की शर्तें क्या हैं?
YouTube से कमाई करने के लिए सबसे पहले YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना जरूरी है। इसके लिए कुछ बेसिक शर्तें पूरी करनी होती हैं:
चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर
पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉच टाइम
इसके अलावा, अगर आप Shorts बनाते हैं तो 90 दिनों में 10 मिलियन (1 करोड़) व्यूज होने पर भी पार्टनर प्रोग्राम के लिए पात्र बन सकते हैं। एक बार YPP जॉइन करने के बाद, आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं और वहीं से कमाई होती है।
YouTube पैसे कैसे देता है?
YouTube आपके वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों से कमाई करता है। ये विज्ञापन प्री-रोल, डिस्प्ले या दूसरे फॉर्मेट में हो सकते हैं। विज्ञापनदाता इन ऐड्स के लिए YouTube को भुगतान करते हैं, जो क्लिक और इंप्रेशन पर आधारित होता है। इस कमाई में से करीब 55% हिस्सा क्रिएटर को मिलता है, जबकि 45% YouTube अपने पास रखता है।
10,000 व्यूज पर कितनी कमाई हो सकती है?
इस सवाल का सीधा जवाब देना मुश्किल है, क्योंकि कमाई कई बातों पर निर्भर करती है:
-आपका कंटेंट किस कैटेगरी का है (टेक, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट आदि)
-आपकी ऑडियंस किस देश से है
-वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों की क्वालिटी
फिर भी, सामान्य अनुमान के मुताबिक 10,000 व्यूज पर करीब 50 से 150 डॉलर (लगभग 4,000 से 12,000 रुपये) तक की कमाई हो सकती है। कुछ मामलों में यह इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है।
ये भी देखें : ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਮੁੜ ਬਦਲੇਗਾ ਮੌਸਮ ਦਾ ਮਿਜਾਜ਼; 10 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

