Site icon Dainik Savera Times

YouTube ने NFL Sunday Ticket की पूर्व-बिक्री शुरू की

सैन फ्रांंसिस्को: गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के संडे टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘आज से प्रशंसक अगले सीजन के एनएफएल संडे टिकट के लिए यूट्यूब टीवी और यूट्यूब प्राइमटाइम चैनल पर शुरुआती कीमत के लिए लॉक इन कर सकते हैं।’’कंपनी के अनुसार, बेस प्लान वाले यूट्यूब टीवी सदस्यों के लिए, एनएफएल संडे टिकट ऐड-ऑन प्री-सेल के दौरान सीजन के लिए 349 डॉलर के खुदरा मूल्य पर 100 डॉलर की विशेष लॉन्च ऑफर की बचत के साथ 249 डॉलर पर उपलब्ध है।

कंपनी एनएफएल संडे टिकट और एनएफएल रेडजोन के साथ प्रीसेल के दौरान सीजन के लिए कुल 289 डॉलर के लिए एक बंडल विकल्प भी पेश कर रही है। इसके अलावा, उन दर्शकों के लिए जो फुल यूट्यूब टीवी पेशकश के बिना केवल एनएफएल संडे टिकट चाहते हैं, कंपनी ने उल्लेख किया कि संडे टिकट यूट्यूब प्राइमटाइम चैनल के माध्यम से बिना सैटेलाइट सब्सक्रिप्शन के व्यापक रूप से उपलब्ध है। एनएफएल संडे टिकट वेब, टीवी, मोबाइल और टैबलेट उपकरणों पर उपलब्ध होगा जो बिना किसी छिपे शुल्क या सैटेलाइट डिश की आवश्यकता के यूट्यूब और यूट्यूब टीवी का समर्थन करते हैं। पिछले साल, यूट्यूब ने संडे टिकट के लिए विशेष अधिकार हासिल करने के लिए नेशनल फुटबॉल लीग के साथ 2 अरब डॉलर का वार्षिक सौदा किया। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सौदा सात साल तक चलेगा।

ये भी पढ़ें : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

Exit mobile version