Site icon Dainik Savera Times

YouTube ने इस प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन प्लान को बंद करने का लिया फैसला

YouTube

YouTube

सैन फ्रांसिस्कोः गूगल के स्वामित्व वाले यूटय़ूब ने चुनिंदा देशों में लो-कॉस्ट सब्सक्रिप्शन प्लान प्रीमियम लाइट को समाप्त करने की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर्स को भेजे गए ईमेल में कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस साल 25 अक्टूबर के बाद प्रीमियम लाइट को बंद कर देंगे। यूटयूब ने ईमेल में लिखा, ‘हम आपको यह बताना चाहते हैं कि 25 अक्टूबर, 2023 के बाद, हम प्रीमियम लाइट का आपका वजर्न पेश नहीं करेंगे।‘

इसमें कहा गया है, ‘हम प्रीमियम लाइट के अलग-अलग वजर्न पर काम करना जारी रख रहे हैं। हम अपने यूजर्स, क्रिएटर्स और पार्टनर्स से मिल रहे फीडबैक पर भी गौर कर रहे हैं।‘ यूटयूब का प्रीमियम लाइट प्लान, जिसकी लागत 7.39 डॉलर प्रति माह है, पहली बार 2021 में चुनिंदा यूरोपीय देशों में पेश किया गया था, जिसमें बेल्जियम, डेनमार्क, फ़निलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। यह यूटय़ूब ऐप्स और फॉर्मेंट्स में ऐड-फ्री व्यूंइग की सुविधा प्रदान करता है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें प्रीमियम की अन्य फीचर्स जैसे ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक या कोई यूटय़ूब म्यूजिक लाभ शामिल नहीं हैं। मौजूदा प्रीमियम लाइट सब्सक्राइबर्स को जल्द ही ऐड्स के साथ यूटय़ूब देखने और ज्यादा महंगे यूटय़ूब प्रीमियम में अपग्रेड करने के बीच चयन करने के लिए मजबूर किया जाएगा, जिसमें यूटय़ूब म्यूजिक भी शामिल है। यह रिमूवल यूटयूब प्रीमियम द्वारा पहली बार इंडिविजुअल प्लान की कीमतें बढ़ाने के कुछ ही हफ्तों बाद हुआ है। प्लान अब 13.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होता है। इस बीच, पिछले साल के अंत में फैमिली प्लान्स बढ़कर 22.99 डॉलर प्रति माह हो गए।

इस बीच, यूटय़ूब ने अपने शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स के लिए नए फीचर की घोषणा की है, जो यूजर्स को वीडियो बनाने के लिए आर्टफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का लाभ उठाने की अनुमति देगा। ड्रीम स्क्रीन फीचर के अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। यह यूजर्स कोकेवल वही टाइप करके एआई-जनरेटेड वीडियो या इमेज बैकग्राउंड बनाने की अनुमति देगा जो वे देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version