Site icon Dainik Savera Times

YouTube Kids ने की घोषणा, Game Consoles, Smart TV और Roku को किया जा रहा Release

सैन फ्रांसिस्को: यूट्यूब ने घोषणा की है कि वह अपने यूट्यूब किड्स को गेम कंसोल, स्मार्ट टीवी और रोकू में रिलीज कर रहा है। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ईमेल के जरिए यह घोषणा की। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने उल्लेख किया है कि स्मार्ट टीवी, गेम कंसोल और अन्य में मुख्य एप्लिकेशन पर अकाउंट्स को स्विच करने से पर्यवेक्षित खातों के लिए यूट्यूब किड्स अनुभव लॉन्च होगा। कंपनी ने ईमेल में लिखा, ‘‘स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, या गेमिंग कंसोल पर यूट्यूब ऐप का उपयोग करते समय, अब आप अपने बच्चे की यूट्यूब किड्स प्रोफाइल के माध्यम से सुरक्षित, बच्चों के लिए डिजाइन किए गए यूट्यूब किड्स ऐप में प्रवेश कर पाएंगे।’’ ‘‘यह परिवर्तन अगले कुछ सप्ताहों में परिवारों के लिए शुरू हो जाएगा।’’

ये भी पढ़ें: फिर मिला धमकी भरा ईमेल, चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, उड़ाएंगे निगम ऑफिस

Exit mobile version