Site icon Dainik Savera Times

Zomato ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस, App में ऑर्डर को शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली: खाना डिलीवर करने वाली कंपनी ज़ोमैटो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। जो आपके बहुत काम आने वाली है। आपको बता दें कि,ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने “ऑर्डर शेड्यूलिंग” नाम की एक नई सुविधा की घोषणा की है, जो उपयोगकर्ताओं को ज़ोमैटो का उपयोग करके अपने भोजन के ऑर्डर शेड्यूल करने की अनुमति देगा।

नया ज़ोमैटो ऑर्डर शेड्यूलिंग फ़ीचर 1,000 रुपये से अधिक के ऑर्डर के लिए शुरू किया गया है। नया ज़ोमैटो फ़ीचर दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में लगभग 13,000 आउटलेट द्वारा लागू किया जाएगा। दीपिंदर गोयल ने कहा, “इन रेस्तरांओं में ऐतिहासिक रूप से, स्टॉक में बड़ी मात्रा में व्यंजन होते हैं और रसोई-तैयारी-समय की स्थिरता दिखाई देती है और अधिक रेस्तराँ और शहर जोड़े जा रहे हैं. हम जल्द ही इसे सभी ऑर्डर के लिए बढ़ा देंगे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version