Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zomato को मिला GST डिमांड नोटिस, 11.81 करोड़ भरने का आदेश

April 20, 2024

Zomato को मिला GST डिमांड नोटिस, 11.81 करोड़ भरने का आदेश

नई दिल्लीः ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी को जुर्माने समेत 11.81 करोड़ रुपए का टैक्स भरने को कहा गया है। कंपनी को नोटिस में जो आदेश दिया गया है उसमें, जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपए की जीएसटी डिमांड और 5.9 करोड़ रुपए का जुर्माना शामिल है।

जाेमैटो ने स्टॉक एक्सचेंज नियामक फाइलिंग में कहा, ‘कंपनी को जुलाई 2017 से मार्च 2021 की अवधि के लिए गुरुग्राम स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के एडिशनल कमिश्नर की ओर से एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें 5,90,94,889 रुपए के जुर्माने के साथ 5,90,94,889 की जीएसटी मांग की गई है।‘

इस महीने की शुरुआत में जोमैटो ने कहा था कि उसे 2018 में जीएसटी के 4.2 करोड़ रुपए के शॉर्ट पेमेंट पर दिल्ली और कर्नाटक के टैक्स अधिकारियों से नोटिस मिला है। कंपनी ने कहा था कि वह टैक्स डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो ने 125 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 390 करोड़ रुपए का सुधार है।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें