Site icon Dainik Savera Times

Zomato के Share सुबह के कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक गिरे

नई दिल्ली: ‘ऑनलाइन’ भेजन डिलिवरी मंच जोमैटो के शेयर की शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कंपनी के तीसरी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़ने की सूचना देने के बाद इसके शेयरों में गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.47 प्रतिशत गिरकर 53.60 रुपये रह गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53.65 रुपये पर आ गया।

इस बीच, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में शेयर 118.15 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,688.07 पर कारोबार कर रहा था। जोमैटो का बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत घाटा बढक़र 346.6 करोड़ रुपये हो गया जो उच्च व्यय और खाद्य वितरण व्यवसाय में मंदी से प्रभावित था। एक साल पहले तीसरी तिमाही में इसे 67.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि इस दौरान उसकी परिचालन आय 1,112 करोड़ रुपये से बढक़र 1,948.2 करोड़ रुपये हो गई और वहीं कुल खर्च 2,485.3 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Exit mobile version