Site icon Dainik Savera Times

Zomato का तीसरी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 346.6 करोड़ रुपये पहुंचा

नई दिल्ली: खाने-पीने के सामान का ऑनलाइन ऑर्डर देने की सुविधा देने वाली वाली जोमैटो का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढक़र 346.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। खर्च बढ़ने और खाने-पीने के सामान की डिलिवरी के कारोबार में सुस्ती की वजह से कंपनी का घाटा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 67.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढक़र 1,948.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,112 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढक़र 2,485.3 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,642.6 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

Exit mobile version