Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोष में निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में आई गिरावट 

October 3, 2023

विदेशी कोष में निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में आई गिरावट 
मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावटआई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 347.09 अंक टूटकर 65,481.32 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 117.3 अंक के नुकसान से 19,521. अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, कोटक मंहिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और मंहिंद्रा एंड मंहिंद्रा के शेयर लाभ में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। अधिकतर अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,685.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें