Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजुर्गों के लिए काँगड़ा बैंक की ऋण योजना शुरू, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

October 2, 2023

बजुर्गों के लिए काँगड़ा बैंक की ऋण योजना शुरू, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रवासी हिमाचलियों द्वारा चलाये जा रहे काँगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड ने बच्चों द्वारा त्यागे या प्रताड़ित बजुर्गों की मदद के लिए एक ऋण योजना शुरू की है। बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने यहां इसकी घोषणा करते हुये कहा कि महानगरों में कुछ सालों से बजुर्ग माता पिता को त्यागने / प्रताड़ित करने की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखने में मिल रही है और उम्र के अंतिम पडाव में बजुर्ग लोगों को खाने और दवाई तक जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

बड़ी ख़बरें पढ़ें : Google, HP ने भारत में क्रोमबुक का विनिर्माण किया शुरू

क्योंकि माँ बाप अपनी जीवन भर की जमा पूंजी बच्चों के कैरियर और शादी विवाह आदि पर खर्च कर देते हैं और बच्चे बाद में उनसे किनारा कर लेते हैं। माता पिता को दयनीय स्तिथि में छोड़ कर स्वतन्त्र जीवन यापन करना शुरू कर देते हैं जिससे बजुर्ग मानसकि और आर्थिक तौर पर पूरी तरह टूट जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें