Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lava Agni 4 हुआ लॉन्च: एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

November 20, 2025

Lava Agni 4 हुआ लॉन्च: एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Lava Agni 4 Launched: लावा ने लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि भारत में डिजाइन और डेवलप किए गए इस फोन को कंपनी ने प्रीमियम बिल्ड और एडवांस्ड AI क्षमताओं के साथ लॉन्च किया है। इस नया Agni 4 वायु AI असिस्टेंट और कई एक्सपर्ट AI एजेंट्स से लैस है, जो को यूजर्स पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और स्मार्ट टास्क मैनेजमेंट में मदद करेंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Lava Agni 4 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की हाई पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन के रंग और ब्राइटनेस लेवल इसे आउटडोर में भी आसानी से इस्तेमाल योग्य बनाते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मौजूद है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और 3.35GHz क्लॉक स्पीड देता है।

कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और हाई-एनर्जी गेमिंग को काफी स्मूथ तरीके से हैंडल कर सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में फोन को तीन बड़े Android अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर, गेम बूस्टर मोड और कस्टमाइज़ेबल एक्शन बटन जैसे फीचर्स भी हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो हाई-क्वॉलिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है। कैमरा ऐप में AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो की क्वॉलिटी और स्टेबलिटी बेहतर बनाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Lava Agni 4 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबे समय तक चलने के साथ-साथ तेजी से चार्ज भी हो जाती है।

कीमत और मुकाबला

फोन को Phantom Black और Lunar Mist रंगों में लॉन्च किया गया है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। बिक्री 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy A26 5G से होगा, जिसमें Exynos 1380 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 23,999 रुपये में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, Lava Agni 4 उन यूज़र्स के लिए एक आकर्षक विकल्प होगा जो प्रीमियम बिल्ड, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस्ड AI फीचर्स की तलाश में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें