Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोगों ने की  ITR दाखिल 

नई दिल्ली: देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘27 जुलाई 2023 तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए। इसमें से करीब 4.46 करोड़ यानी 88 प्रतिशत से अधिक को ऑनलाइन सत्यापित किया जा चुका है। ऑनलाइन सत्यापित किए गए आईटीआर में से 2.69 करोड़ से अधिक रिटर्न प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं।  विभाग के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए उनकी हेल्पडेसक चौबिसों घंटे सेवाएं उपलब्ध करा रही है। विभाग ने कहा, हम 31 जुलाई 2023 तक सेवाएं देना जारी रखेंगे। शनिवार और रविवार को भी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
Exit mobile version