Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVS Motor की बिक्री सितंबर में 6% बढ़कर 4,02,553 इकाई पर पहुंची 

October 2, 2023

TVS Motor की बिक्री सितंबर में 6% बढ़कर 4,02,553 इकाई पर पहुंची 

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 4,02,553 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने सितंबर, 2022 में डीलरों को 3,79,011 वाहन भेजे थे। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सात प्रतिशत बढ़कर 3,86,955 इकाई पर पहुंच गई, जो सितंबर, 2022 में 3,61,729 इकाई थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 2,83,878 इकाई से 3,00,493 इकाई हो गई। निर्यात के मोर्चे पर, कंपनी ने कहा कि सितंबर में उसने 1,00,294 वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले समान महीने में निर्यात का आंकड़ा 86,462 इकाई रहा था।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का दोपहिया निर्यात बढक़र 86,462 इकाई हो गया, जो सितंबर, 2022 में 77,851 इकाई था। हालांकि, सितंबर में कंपनी की तिपहिया बिक्री घटकर 15,598 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 17,282 इकाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें