Vivo Smartphone : भारत का स्मार्टफोन बाजार इन दिनों बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है और हर ब्रांड अपने यूजर्स को नए-नए फीचर्स के साथ आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में वीवो (Vivo) अपना नया फ्लैगशिप-स्टाइल स्मार्टफोन Vivo V60e भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट 7 अक्टूबर 2025 तय की है। चीन में हाल ही में X300 सीरीज पेश करने के बाद अब वीवो भारतीय बाजार में इस नए डिवाइस से ग्राहकों को लुभाने वाला है।
Vivo V60e is coming to India soon. Here’s an early peek at its design. pic.twitter.com/ofYPwpHGF7
— 91mobiles (@91mobiles) September 29, 2025
दमदार कैमरा सेटअप
Vivo V60e का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसे खासतौर पर शार्प पोर्ट्रेट्स और हाई-डिटेल तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, फ्रंट पर कंपनी ने 50MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा पेश किया है, जिससे ग्रुप सेल्फी और व्लॉगिंग का अनुभव शानदार होगा। फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन पसंद करने वालों के लिए यह फोन किसी ड्रीम डिवाइस से कम नहीं होगा।
पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक हैवी यूज को सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसका डिजाइन स्लिम और प्रीमियम रहेगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड फ्रेम पैक किया गया है, जो इसे हैंड्स-ऑन यूज के दौरान और भी प्रीमियम फील देगा। चार्जिंग की बात करें तो यह फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जिससे मिनटों में बैटरी चार्ज हो जाएगी।
ये भी पढ़े : पंजाब सरकार का दिवाली पर बड़ा तोहफा: कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Vivo V60e, Android 15 आधारित Funtouch OS पर चलेगा। कंपनी ने इसके लिए 3 मेजर OS अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसके साथ ही फोन में कई एडवांस्ड AI-आधारित फीचर्स जैसे Gemini AI, AI captions और AI image expander मिलेंगे। ये टूल्स फोन के अनुभव को और ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाएंगे।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो इस फोन में वीवो का सिग्नेचर क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे एक प्रीमियम टच देता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा, यानी धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शंस पर्पल और गोल्ड में लॉन्च करेगी, जो इसके प्रीमियम लुक को और भी आकर्षक बनाएंगे।