Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

टूट गई जय-वीरू की जोड़ी, धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन… सामने आई भावुक तस्वीरें

November 24, 2025

टूट गई जय-वीरू की जोड़ी, धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन… सामने आई भावुक तस्वीरें

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनमें से एक थे अमिताभ बच्चन, जिनके साथ उनकी दोस्ती फिल्मी दुनिया में एक मिसाल मानी जाती है। फिल्म ‘शोले’ (1975) में दोनों ने जय-वीरू का रोल निभाया था, जिसने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। धर्मेंद के निधन के साथ ही जय-वीरू की जोड़ी भी टूट गई।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। वहां उन्हें अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर बिग बी के भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ श्मशान घाट में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान, ईशा देओल और देओल परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए।

धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस दिखने के बाद लोगों को उनके निधन की जानकारी मिली, जिसके बाद विले पार्ले श्मशान घाट से कई वीडियो सामने आए। इन वीडियो में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल और पूरा देओल परिवार मौजूद दिखाई देता है। फैंस इन वीडियोज पर लगातार भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती लगभग 50 साल पहले ‘चुपके-चुपके’ और ‘शोले’ के सेट पर शुरू हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती और भी गहरी होती गई, जिसे आज भी बॉलीवुड की सबसे मजबूत दोस्तियों में गिना जाता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अंतिम संस्कार में ज़ायद खान, फिल्म लेखक सलीम खान, और शबाना आज़मी समेत कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। आम लोगों की भी भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसकी वजह से श्मशान घाट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पूरा माहौल बेहद भावुक और संवेदनशील दिखाई दे रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें