Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coolie OTT Release: रजनीकांत की ‘Coolie’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब OTT पर होगी रिलीज

September 5, 2025

Coolie OTT Release: रजनीकांत की ‘Coolie’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब OTT पर होगी रिलीज

Coolie OTT Release : साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और अब भी इसका जलवा कायम है। यह फिल्म 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ रिलीज हुई थी। स्वतंत्रता दिवस और लंबे वीकेंड का फायदा दोनों फिल्मों को मिला, लेकिन इस मुकाबले में रजनीकांत की ‘कुली’ ने बाजी मारते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

शानदार ओपनिंग और कमाई

फिल्म ने पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके धमाका किया था। अब तक यह फिल्म भारत में 282.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 22वें दिन भी इसने लगभग 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया गया था, लेकिन देश और विदेश से मिली कमाई को जोड़ें तो यह फिल्म अब तक 510 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस तरह ‘कुली’ सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

500 करोड़ छापने के बाद अब OTT पर छाएंगे रजनीकांत

सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद अब ‘कुली’ ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आधिकारिक घोषणा की है कि फिल्म 11 सितंबर से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि यह रजनीकांत की किसी फिल्म की सबसे तेज़ ओटीटी रिलीज है, जो सिर्फ 28 दिन के भीतर हो रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दर्शकों से अपील करते हुए लिखा, “देवा, साइमन और दहा की गाथा से जुड़ने के लिए तैयार हो जाइए। कुली ऑन प्राइम, 11 सितंबर से।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

मल्टीस्टारर फिल्म का जादू

‘कुली’ सिर्फ रजनीकांत की मौजूदगी से ही खास नहीं बनी, बल्कि इसकी स्टारकास्ट ने भी फिल्म को मजबूती दी। फिल्म में नागार्जुन, आमिर खान, उपेंद्र और सत्यराज ने दमदार किरदार निभाए हैं। वहीं, अभिनेत्री श्रुति हासन ने महिला लीड की भूमिका निभाई है।

निर्देशन और कहानी

फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो अपने इंटेंस और ग्रिपिंग स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर हैं। ‘कुली’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी देवा, साइमन और दहा जैसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांचक एक्शन, गहरी कहानी और जबरदस्त स्टार पॉवर ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें