Panchayat Season 4 Teaser Release : प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। यह खास टीजर वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी है।
‘पंचायत सीज़न 4’ दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह
“पंचायत का निर्माण – जमीनी स्तर पर कहानी सुनाना” विषय पर एक आकर्षक पैनल चर्चा ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी। इस बातचीत के दौरान बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। चर्चा के अंत में, सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र विशेष रूप से लॉन्च किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह और प्रत्याशा की लहर पैदा कर दी।
चर्चा में पंचायत के मुख्य कलाकार जतिंदर कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार के साथ-साथ निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार भी उपस्थित थे। इस वार्तालाप की मेजबानी प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीष मेंघानी ने की। इस बीच, सभी ने बताया कि किस तरह गांव की सादगी, वास्तविक भावनाएं और जमीनी स्तर की कहानियां इस पंचायत को खास बनाती हैं।
इस सीज़न में ये कलाकार है शामिल
‘द वायरल फीवर’ द्वारा निर्मित ‘पंचायत 4’ के सह-निर्माता दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार हैं। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षित विजयवर्गीय ने किया है। इस नए सीज़न में वही पुराने पसंदीदा कलाकार लौट रहे हैं, जिनमें जतिंदर कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन राय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा शामिल हैं।
देखें टीजर
मेष: दिन शुभ रहेगा...