Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगीत जगत को बड़ा झटका, नहीं रहे ये मशहूर सिंगर, फैंस में शोक की लहर

October 22, 2025

संगीत जगत को बड़ा झटका, नहीं रहे ये मशहूर सिंगर, फैंस में शोक की लहर

Rishab Tandon Death : संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके फैंस ‘फकीर’ के नाम से जानते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि 21 अक्टूबर को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि मशहूर पपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की।

सूत्रों के अनुसार, ऋषभ टंडन दिल्ली में अपने परिवार से मिलने आए हुए थे, तभी यह घटना घटी। उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से सब कुछ बदल गया। ऋषभ टंडन के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋषभ टंडन एक प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिन्होंने अपने गानों और अनोखे अंदाज़ से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’ और ‘फकीर की जुबानी’ खासतौर पर प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘फकीर लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा था “एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत… गायक, संगीतकार, अभिनेता।” यह उनके आध्यात्मिक स्वभाव और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता था। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने कुछ अप्रकाशित गानों पर काम कर रहे थे, जो अब अधूरे रह गए हैं। उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें एक संवेदनशील और विनम्र व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट उनके जन्मदिन से जुड़ी थी, जिसे उनकी पत्नी ने साझा किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें