Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau की टीम ने जींद जिला में सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफतार

March 29, 2024

Anti Corruption Bureau की टीम ने जींद जिला में सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफतार

चंडीगढ़ (दिनेश) : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर सांय जींद जिला की पुलिस पोस्ट लुधाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया। आरोपी ने इस रिश्वत की मांग शराब विक्रेता द्वारा चलाई जाने वाली दुकान को सुचारू रूप से चलाने के बदले में की थी जिसे लेते हुए वह रंगे हाथो पकड़ा गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि वह शराब विक्रेता है और आरोपी सब-इंस्पेक्टर द्वारा उसकी दुकान को सुचारू रूप से चलाने के बदले में प्रत्येक माह 35 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफतार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपी के खिलाफ करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें