चण्डीगढ: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी), चंडीगढ़ ने 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया। इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष, मनोज त्रिपाठी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

प्रतिज्ञा समारोह के उपरांत, बीबीएमबी द्वारा “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान” के अंतर्गत फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 6.0 तथा “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता, शारीरिक तंदुरुस्ती और देशभक्ति के संदेश को बढ़ावा देना था। यह दौड़ बीबीएमबी सचिवालय भवन, सेक्टर 19-बी, चंडीगढ़ से आरंभ हुई, जिसमें 250 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने रास्ते में पड़े कचरे को भी इकट्ठा किया और उसे उचित स्थान पर निपटान किया, जिससे स्वच्छता का संदेश और भी सशक्त हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष बीबीएमबी ने एकता, स्वच्छता और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने और शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया ताकि एक सशक्त और स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...