चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब के छह नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने की।
फरीदकोट- सरदार संदीप सिंह बराड़
होशियारपुर (ग्रामीण)- संजीव मनहास
होशियारपुर (शहरी)- नेतन गुप्ता नन्नू
खन्ना- अनूप शर्मा
श्री मुक्तसर साहिब- सरदार कुलदीप सिंह भंगेवाला
संगरूर 1- सरजीवन जिंदल

प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के साथ अपने-अपने जिलों में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करना तथा केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां भाजपा पंजाब के संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। नए जिला अध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा जनता के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा पंजाब का विश्वास है कि नए जिला अध्यक्ष अपने नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...