Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इस दिन होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, DC ने जारी किया नोटिफिकेशन

January 22, 2025

अब इस दिन होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, DC ने जारी किया नोटिफिकेशन

Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की तारीख अब 30 जनवरी निर्धारित की गई है। डीसी निशांत यादव ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया। बीते दिन, चंडीगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवारों के दोबारा नॉमिनेशन किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रमुख दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकने की संभावना है।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अभी तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मेयर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, भाजपा ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पद के लिए लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। मेयर का पद आम आदमी पार्टी को तो वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी है। आम आदमी पार्टी की छह महिला पार्षदों ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

चंडीगढ़ नगर निगम में 15 पार्षदों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें