Dainik Savera Times

करवा चौथ एवं त्योहारों को समर्पित Cleopatra Salon ने पेश किए कंटेम्पररी और मॉडर्न मेकओवर के नए ट्रेंड्स 

चंडीगढ़: मेकओवर एक्सपर्ट और क्लियोपेट्रा चेन ऑफ सैलून की संस्थापक ऋचा अग्रवाल ने त्योहारों को समर्पित कंटेम्पररी और ट्रेडिशनल के फ्यूज़न के साथ खूबसूरत मेकओवर ट्रेंड्स पेश किए हैं, जिनमें नेलस, हेयर, मेहंदी, आलता, बिंदी, फैशन और मेकअप के आकर्षक ट्रेंड्स शामिल हैं। त्योहारों के इस सीजन में महिलाओं की खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए त्योहारों और करवा चौथ के लिए बेहतरीन मेकओवर्स पेश किए। इस इवेंट में उनके साथ ब्यूटी एक्सपर्ट हरवीन कथूरिया ने भी खूबसूरत लुक्स क्रिएट किए।  इस इवेंट के दौरान खूबसूरत मॉडल्स ने आकर्षक लुक्स अपनी दिलकश अदाओं के साथ पेश किए, जिनसे यह ट्रेंड्स और भी जीवंत नज़र आए।

मेकओवर एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल के मुताबिक इस साल के लुक्स को और भी क्रिएटिव और नए तरीके से क्रिएट किया गया है और इस सीज़न में हमने पारंपरिक फेस्टिव ब्यूटी को आधुनिक ट्रेंड्स के साथ मिलाकर एक नए ही अंदाज में पेश किया है। इन मेकओवर्स ने एक तरफ जहा बोल्ड और वाइब्रेंट कलर्स और हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल है, वही एलीगेंस और म्यूटेड एलिमेंट्स का विशेष ध्यान रखा गया है। इनमें से एक खास आकर्षण था ग्लास मेकअप लुक, जिसमें मॉडल्स की त्वचा बेहद मुलायम और प्राकृतिक चमक से दमकती नजर आई। इसके अलावा, नाजुक पिंक शेड्स और हल्के शिमर वाला **रोज़ क्वार्ट्ज मेकअप भी दिखा, जो इस पत्थर की शाश्वत सुंदरता को दर्शाता है। ओम्ब्रे गोल्ड ग्लो मेकअप ने गर्म सुनहरे रंगों के साथ एक शानदार प्रभाव छोड़ा, जिससे त्वचा पर सुनहरी धूप जैसी चमक आई। वहीं, करवा चौथ के फेस्टिव मेकअप में बोल्ड आईज़ और बोल्ड लिप्स के साथ एक शाम के लिए परफेक्ट लुक पेश किया गया।

हेयर स्टाइलिंग की बात करें तो इस सीज़न के सात सबसे ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स पेश किए गए। इस बार फ्लोरल टच से हटकर बोल्ड हेयर एक्सेसरीज़ जैसे ज्वेल्ड पिन्स, एलीगेंट चेन, गोटा पट्टी, और पारंपरिक **परांदे का प्रयोग किया गया। हेयर एक्सेसरीज़ भी अधिक डिटेल और बोल्ड स्टेटमेंट पीस की तरफ बढ़ीं, जिससे हर लुक में ड्रामा और खूबसूरती का नया एहसास आया।

क्लियोपेट्रा चेन ऑफ़ सैलून ने इस फेस्टिव सीज़न के लिए अपने क्रिएटिव विज़न के साथ त्योहारों की सुंदरता को एक नई परिभाषा दी। इन मेकओवर्स ने न केवल ग्लोबल ट्रेंड्स और पारंपरिक शैलियों के बीच एक बेहतरीन संतुलन दिखाया, बल्कि आधुनिक महिलाओं की बोल्ड, एलिगेंट और अल्ट्रा ग्लैमरस लुक्स की इच्छा को भी दर्शाया।

Exit mobile version