Site icon Dainik Savera Times

डॉ. सुभाष-शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष डाॅ. सुभाष शर्मा और मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की. बैठक के दौरान पंजाब में राज्यपाल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए डाॅ. सुभाष शर्मा ने कहा कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ पंजाब को अवश्य मिलेगा। उन्होंने राज्यपाल को हार्दिक बधाई दी और उन्हें श्री आनंदपुर साहिब के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से अवगत कराया। इसके अलावा डॉ. सुभाष शर्मा ने राज्यपाल को रेलवे परियोजनाओं, हवाई अड्डे से नई उड़ानें शुरू करने, एनएचएआई मुद्दों, पर्यटन और विकास संबंधी परियोजनाओं सहित श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से संबंधित विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यपाल इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष जरूर रखेंगे।

Exit mobile version