Site icon Dainik Savera Times

किसानों के कल्याण और आधुनिक कृषि तकनीकों पर रहेगा जोर: शिवराज चौहान

चंडीगढ़: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब दौरे के दौरान मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर आने से उनके मन में खुशी, उत्साह और श्रद्धा का भाव जागृत होता है। चौहान ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश समाज और जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका पंजाब दौरा किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास को समर्पित है। इस दौरान बदरपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में ग्रीन अमोनिया की तकनीक भी प्रदर्शित होगी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रीन अमोनिया तैयार करने की संभावनाओं और कृषि में इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

चौहान ने बताया कि पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ मिलकर किसानों को कई करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने खेत बचाओ अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके तहत किसानों के साथ फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन और एकीकृत खेती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आधुनिक तकनीकों और खेती में विविधता अपनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनका अगला कार्यक्रम लुधियाना जिले में आज स्थित कृषि विश्वविद्यालय केंद्र में होगा, जहां कृषि विकास और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Exit mobile version