Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सब इंस्पेक्टर तथा एडवोकेट को ₹48000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

September 2, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सब इंस्पेक्टर तथा एडवोकेट को ₹48000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज सोनीपत जिला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर जसबीर तथा अधिवक्ता गौरव को ₹48000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी गौरव को 48000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियो द्वारा शिकायतकर्ता से खरखोदा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में से नाम निकालने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जिला सोनीपत के खरखोदा पुलिस थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर जसबीर तथा अधिवक्ता गौरव द्वारा शिकायतकर्ता का नाम खरखौदा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में से निकालने के बदले में ₹48000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी गौरव को ₹48000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियो के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें